फर्जी ED अधिकारी बनकर साइबर ठगी, चंद मिनटों में बुजुर्ग ने गंवाई जीवनभर की कमाई...

punjabkesari.in Friday, May 22, 2026 - 02:27 PM (IST)

सोनीपत : सोनीपत में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां साइबर अपराधियों ने खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) और पुलिस अधिकारी बताकर एक बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर लिया और उससे 7,55,206 रुपये ठग लिए। आरोपियों ने बुजुर्ग को आतंकियों को फंडिंग और देश विरोधी गतिविधियों में फंसाने की धमकी दी थी।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित गांव उसका निवासी रामरूप (71) ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि 17 अप्रैल को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को इंडी का एएसआई संदीप राव बताते हुए कहा कि रामरूप का नाम टेरर फंडिंग और देश विरोधी गतिविधियों में सामने आया है तथा उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है। इसके बाद उन्हें “हाउस अरेस्ट” किए जाने की बात कहकर डराया गया।

शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें किसी को भी जानकारी न देने की चेतावनी दी और गिरफ्तारी से बचाने के नाम पर अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए। डर और दबाव में आकर बुजुर्ग ने कुल 7,55,206 रुपये आरोपियों के खातों में भेज दिए। मामले में साइबर क्राइम थाना सोनीपत में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)            


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static