डी.जी.पी. संधू को मिल सकती है 3 माह की एक्सटेंशन

9/13/2018 1:03:15 PM

चंडीगढ़(बंसल): हरियाणा के डी.जी.पी. बी.एस. संधू को 3 माह की एक्सटैंशन मिल सकती है, क्योंकि सरकार ने केंद्रीय लोक सेवा आयोग को 3 पुलिस अफसरों के नामों का पैनल नहीं भेजा है, जबकि नियमानुसार नए डी.जी.पी. की नियुक्ति से 3 महीने पहले यह पैनल आयोग को भेजना होता है। लोकसेवा आयोग डी.जी.पी. के लिए 3 अधिकारियों के नामों में से एक नाम फाइनल करता है और सरकार उसी अधिकारी को डी.जी.पी. नियुक्त कर सकती है। मौजूदा डी.जी.पी. संधू की सेवानिवृत्ति इसी माह होनी है।

 ऐसे हालात में यही माना जा रहा है कि उनको एक्सटेंशन मिलने जा रही है।चर्चाओं की मानें तो गृह विभाग ने डी.जी.पी. को एक्सटैंशन देने की पूरी तैयारी कर ली है। प्रदेश सरकार किसी भी आई.ए.एस. और आई.पी.एस. अधिकारी को 3 महीने के लिए एक्सटैंशन दे सकती है। इसके बाद और 3 महीने की एक्सटैंशन के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी लेनी होती है।

Deepak Paul