डी.जी.पी. संधू आज होंगे सेवानिवृत्त

1/31/2019 9:04:02 AM

चंडीगढ़(पांडेय): जींद उप-चुनाव की मतगणना के साथ ही हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बी.एस. संधू आज सेवानिवृत्त हो जाएंगे। डी.जी.पी. के तौर पर संधू का कार्यकाल 21 महीने का रहा है। इसमें संधू को मिली 4 महीने की एक्सटैंशन भी शामिल है। संधू के सम्मान में वीरवार दोपहर को पुलिस अकादमी मधुबन में विदाई परेड रखी गई है। डी.जी.पी. के तौर पर संधू का कार्यकाल बेहद सफल रहा।

हालांकि संधू के ही कार्यकाल में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की सजा के दिन पंचकूला में ङ्क्षहसा हुई थी लेकिन पुलिस ने उसे भी सूझबूझ के साथ निपटाया। संधू के कार्यकाल में पुलिस में कई नए प्रयोग भी किए गए और पुलिसकर्मियों को तोहफे भी मिले। करीब 33 वर्ष के सेवाकाल में संधू ने प्रदेश के कई जिलों में पुलिस अधीक्षक के अलावा डी.आई.जी., आई.जी. रेंज, ए.डी.जी.पी. कानून-व्यवस्था और एम.डी. पुलिस हाऊसिंग कार्पाेरेशन के तौर पर काम किया। प्रदेश में पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूलों की शुरूआत करने का श्रेय भी संधू को जाता है।

मैं अपने सेवाकाल से संतुष्ट: संधू
डी.जी.पी. बी.एस. संधू ने कहा कि डी.जी.पी. के तौर पर मैं अपने 21 महीने के कार्यकाल से बेहद संतुष्ट हूं। उन्होंने कहा कि मार्च 1986 में पुलिस महकमे में आने के बाद से करीब 33 वर्ष की सेवा के दौरान कई अनुभव मिले, जो सुखद रहे हैं। प्रदेश की जनता और पुलिस के अफसरों व कर्मचारियों का हर कदम पर सहयोग मिला। 
 

Deepak Paul