डी.एल.एड. की परीक्षा में नकल के 10 मामले दर्ज

8/5/2022 10:50:28 AM

भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आज संचालित करवाई गई डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष-2019, 2020 की प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) एवं प्रवेश वर्ष-2021 के प्रथम वर्ष (नियमित) परीक्षा में विभिन्न उडऩदस्तों द्वारा अनुचित साधन के कुल 10 मामले दर्ज किए गए।

बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि संयुक्त सचिव के उडऩदस्ते ने भिवानी व चरखी दादरी के परीक्षा केन्द्रों पर नकल के 4 मामले दर्ज किए।उन्होंने बताया कि गुरुग्राम, महेंद्रगढ़ व नारनौल में नकल के 4 मामले दर्ज किए गए। इसके अतिरिक्त जिला प्रश्न-पत्र उडऩदस्ता कुरुक्षेत्र व नूंह द्वारा 1-1 अनुचित साधन के मामले दर्ज किए गए।
 
 

Content Writer

Isha