डी.एल.एड. की परीक्षा में नकल के 2 मामले दर्ज

8/9/2022 10:00:07 AM

भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई गई डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष-2019 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) व प्रवेश वर्ष-2020 द्वितीय वर्ष (नियमित) परीक्षा में विभिन्न उडऩदस्तों द्वारा अनुचित साधन के 2 मामले दर्ज किए गए। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष प्रो. डा. जगबीर सिंह व संयुक्त सचिव के उडऩदस्ते द्वारा जिला हिसार के परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। संयुक्त सचिव के उडऩदस्ते द्वारा अनुचित साधन का 1 मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि नकल पर अंकुश लगाने के लिए बोर्ड अध्यक्ष के स्पैशल उडऩदस्तों ने प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया, जहां नारनौल में नकल का 1 मामला दर्ज हुआ।

उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. की परीक्षाएं 26 जुलाई से आरम्भ हुई थी, जोकि 19 अगस्त तक संचालित होगी। अब तक इन परीक्षाओं में अनुचित साधन के कुल 105 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि आज डी.एल.एड. प्रथम व द्वितीय वर्ष (नियमित/रि-अपीयर) की परीक्षा में प्रदेशभर के 57 परीक्षा केन्द्रों पर 4,326 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए।
 

Content Writer

Isha