डी.एस.पी. के ड्राइवर ने क्यों किया सुसाइड, रहस्य से नहीं उठ सका पर्दा

11/7/2018 10:45:24 AM

रोहतक: डी.एस.पी. रोहतास सिंह के ड्राइवर सुनील कुमार ने पी.टी.सी. सुनारिया स्थित अपने क्वार्टर में सोमवार रात गोली मारकर सुसाइड क्यों किया, इस राज पर से अभी तक पर्दा नहीं उठ सका है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, मोबाइल फोन को लेकर अभी तक जांच चल रही है। ज्ञात रहे कि सुनील कुमार ने गत रात्रि अपने क्वार्टर पर गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। जिस समय सुनील ने सुसाइड किया, उस समय सुनील की पत्नी दूसरे कमरे में बच्चों को सुला रही थी। 

सुसाइड से पहले सुनील फोन पर किसी से चिल्ला-चिल्ला कर बात कर रहा था। उसके बाद अचानक गोली चलने की आवाज आई जिसके बाद परिजनों ने जाकर देखा तो सुनील ने सुसाइड कर लिया था। परिजनों का कहना है कि धनतेरस के पावन त्यौहार पर शाम तक सब कुछ हंसी खुशी चल रहा था लेकिन सुनील के सुसाइड के बाद परिजनों की काली दीवाली हो गई। परिजनों के लिए धनतेरस का दिन काला दिन बन गया। आखिर सुनील ने सुसाइड क्यों किया, इसके बारे में भी अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस सुनील के फोन को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। 
 

Deepak Paul