हथियारों से लैस दबंगो की दबंगई, भरे बाजार युवक को पीट- पीटकर किया लहूलुहान

7/29/2018 5:45:27 PM

टोहाना( सुशील सिंगला): टोहाना के रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारे के नजदीक हथियारों से लैस दबंगो की दबंगई देखने को मिली, जहां बदमाशों ने सरेअाम युवक की जमकर पिटाई की और उसके बाद उसका अपहरण कर कार में ले गए। हालाकि ये सारी वारदात भरे बाजार में हुई जहां लोग तमाशबीन बनकर सारा तमाशा देखते रहे। मारपीट की सारी घटना सीसीटीवी में कैद है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। 

अपहरण हुए युवक के मित्र ने सूचना पुलिस को दी। शिकायत में उसने बताया कि आरोपी रविन्द्र से एक सोने की चैन, एटीएम और नकदी ले गए ।  मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 मामले की गम्भीरता को देखते हुए उप पुलिस अधीक्षक जोगिंद्र शर्मा ने तीन टीमो का गठन कर आरोपियो की धरपकड़ शुरू कर दी है!                                                                     

Deepak Paul