फतेहाबाद में डांस करते हुए नाग-नागिन वीडियो में कैद

6/27/2018 10:47:45 AM

फतेहाबाद(रमेश भट्ट):  अभी तक आपने फिल्मों में या सपेरों के पास नाग-नागिन को डांस करते हुए देखा होगा, लेकिन फतेहाबाद के भट्टूकलां कस्बे से नाग-नागिन की डांस की असल तस्वीरें सामने आई हैं। पिछले काफी समय से भट्टूकलां कस्बे में एक रिटायर्ड कर्नल के घर के ठीक आगे रह रहा सांपों के ये जोड़ा, हर रोज अठखेलिया करता दिखाई देता है।  

यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि पिछले काफी समय से ये जोड़ा यहां रह रहा है।   खुद कर्नल सुल्तान सिंह बताते हैं कि ये जोड़ा खेलते हुए कई बार उनके घर के दरवाजे तक पहुंच जाता है। इसके अलावा उनके घर में उन्होंने बिल्ली पाली हुई है। कई बार बिल्ली और सांप के जोड़े का आमना-सामना भी हो जाता है लेकिन सांपों ने अभी तक किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। 

सांप अपनी मस्ती में रहते हैं और खेल-घूमकर खेतों में या उनके घर के सामने लकड़ियों में गायब हो जाते हैं। इन सांपो के लंबे समय तक यहां रहने का एक बड़ा सबूत यहां समय-समय पर मिलने वाली सांपों की केंचुली है। जो घर के पास खेतों में या लकड़ियों में अक्सर मिल जाती है। इस जोड़े के व्यवहार और डांस, अठखेलियों ने यहां हर किसी को अपना मुरीद बना लिया है। 


 

Rakhi Yadav