1 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेगी दंगल गर्ल बबीता, खाने में शामिल होंगी यह चीजें

11/10/2019 8:15:30 PM

भिवानी(अशोक): दंगल गर्ल के नाम से मशहूर बबीता फौगाट बलाली गांव में एक दिसंबर को शादी के बंधन में बधने जा रही है। शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी  2 दिसंबर को दिल्ली में रखी गई है। शादी हरियाणवी रीती रिवाज के साथ होगी। इसके साथ शादी में देसी दूध-दही का खाना होगा। शादी में तमाम बड़ी हस्तियां आशीर्वाद देने पहुंचेंगी। 



बता दें कि हरियाणा में चरखी दादरी का बलाली गांव देश का ऐसा चर्चित गांव है। जिसने कई खेल प्रतिभाएं पैदा की। कुश्‍ती के कोच महावीर फौगाट का इसमें प्रमुख योगदान है। उन्‍होंने न सिर्फ लड़कियों को घर से बाहर निकला, बल्कि अखाड़ों में लड़कों के साथ उनकी कुश्‍ती लड़वाई। राष्ट्रीय स्तर के पहलवान महावीर फौगाट की चार बेटियां हैं गीता, बबीता, विनेश और रितु, जो खुद अपने पिता की तरह शानदार पहलवान हैं। 



बबिता फौगाट नेे बताया कि वह एक दिसंबर को गांव बलाली में ही शादी के बंधन में बधने जा रही है। नजफगढ़ के रहने वाले विवेक सुहाग पहलवान से शादी होंगी। रिसेप्शन पार्टी 2 दिसंबर को दिल्ली में रखी गई है। फिल्म जगत व खेल जगत की तमाम बड़ी हस्तियों को शादी समारोह में शामिल होने के लिए भेज रही हूं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी शादी में निमंत्रण भेज रही हूं। एक महीना शादी करने के बाद फिर से दादरी की जनता के लिए काम करुंगी। 



दंगल गर्ल के नाम से मशहूर व चरखी दादरी से हाल में ही हुए विधानसभा में प्रत्याक्षी बबीता फौगाट ने आज अपने घर पर कार्यकर्ताओ की मीटिंग करते हुए कहा कि चुनाव में भले हार हुई हो, लेकिन कार्यकर्ताओ ने दिल लगाकर मेहनत की है।

Edited By

vinod kumar