हरियाणा में बढ़ा कोरोना संंक्रमित मरीजों का आंकड़ा, जानिए किस जिले में है कितने केस

4/5/2020 3:22:04 PM

चंडीगढ़(डेस्क)- हरियाणा में काेराेना पाॅॅजिटिव मरीजाें का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा हैै। रविवार को 6 नए मामले सामने आए, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 76 हो गई है। मेवात में 5 और गुरुग्राम में 1 मरीज मिला है। वहीं अभी तक 15 मरीज ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं। हरियाणा में बढ़ती मरीजाें की संख्या ने सरकार काे चिंता में डाल दिया है। 



रविवार को जारी हैल्थ बुलेटिन के तहत प्रदेशभर में अब तक 18055 लोगों को निगरानी में रखा गया है जिसमें से 13941 लोग खुद से निगरानी में हैं। इसके अलावा 4114 लोगों ने निगरानी का समय पूरा कर लिया है। वहीं अब तक 1536 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं जिसमें से 978 की रिपोर्ट नैगेटिव आ चुकी है, जबकि 482 लोगों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। इसके अलावा 498 लोगों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 

बता दें कि शनिवार को 26 नए मामले सामने आए। जिसके बाद प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 70 हो गई है। पलवल में शनिवार को 13 नए मरीज आए। वहीं फरीदाबाद में 8, गुरुग्राम में 2, भिवानी में 2 और कैथल में 1 नए मरीज मिले, लेकिन आज सिर्फ 6 ही नए केस सामने आएं, जाेेकि थाेड़ी राहत की खबर है। 

हरियाणा के कुल संक्रमित मरीजों में से 20 दूसरे राज्यों के
हरियाणा के कुल संक्रमित मरीजों में से 20 दूसरे राज्यों के हैं। इनमें 5 तमिलनाडू के, 3 केरल, 3 पश्चिम बंगाल, 2 तेलंगाना, 2 बिहार, 1 उत्तरप्रदेश, 1 पंजाब, 1 कर्नाटक, 1 दिल्ली, 1 महाराष्ट्र

हरियाणा के 22 में से 14 जिलों तक पहुंचा कोरोना, अब कुल 76 संक्रमित
हरियाणा में अब 76 संक्रमित मरीज हो गए हैं। सबसे ज्यादा मरीज गुरुग्राम में हैं। यहां 18 मरीज हैं। वहीं इसके बाद पलवल में 17 मरीज हैं। वहीं फरीदाबाद में 14, पानीपत में 4, अम्बाला में 3, भिवानी में 2, कैथल में 1, नूहं में 8, सिरसा में 3, पंचकूला में 2, हिसार में 1, रोहतक में 1, करनाल में 1 और सोनीपत में 1 पॉजिटिव सामने आया है। 

15 मरीज हुए ठीक
अभी तक 15 मरीज ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा गुरुग्राम में ही हैं। यहां से 9 मरीज, पानीपत में 3, फरीदाबाद, पलवल और साेनीपत में 1 मरीज ठीक हुआ है। 

Isha