बेरहम ससुराल, बहू को जबरन खिलाया जहर

2/26/2017 3:20:45 PM

फतेहाबाद (गौतम तारीफ):फतेहाबाद के गांव ढाणी बीघड में विवाहिता को जबरन जहरीला पदार्थ पिलाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पीड़ित महिला को इलाज के लिए फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल मे भर्ती करवाया गया हैं जहां पर उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पीड़िता के भाई लीलू राम ने बताया कि वह गांव ढिंगसरा के रहने वाले है और 5 वर्ष पहले बहन की शादी ढाणी बीघड में हुई थी। शादी के बाद उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते है। लीलू राम ने बताया कि उक्त लोग दहेज की मांग कर रह थे और इसकी एवज में उसकी बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके बाद आज उक्त लोगों की ओर से उसकी बहन को नशाली पदार्थ दिया गया। जिसके बाद उसकी बिगड़ गई। अब उसका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई हैं। पीड़िता के खतरे से बाहर आते ही पुलिस की ओर से मामले में ब्यान दर्ज किए जाएंगे।