बहू ने बुजुर्ग दम्पति पर लगाया घर से निकालने का आरोप

8/26/2018 11:31:38 AM

भिवानी(अशोक भारद्वाज): तेलीवाड़ा के एक बुजुर्ग दम्पति पर उनकी पुत्रवधू ने घर से बाहर निकालने का आरोप है।  वहीं, बुजुर्ग दम्पति का कहना है कि उनकी बहू उन्हें नाजायज परेशान कर रही है जिससे उनका घर में रहना दूभर हो गया है। वह उनके साथ मारपीट भी करती है। 

शनिवार सुबह उनकी बहू ने उनके साथ झगड़ा किया और खुद को जलाने की धमकी दी। इसके बाद वे खुद घर से बाहर निकल गई और हंगामा शुरू कर दिया। बाद में पुलिस चौकी पहुंच शिकायत दे दी।  वहीं, दूसरी ओर साक्षी का आरोप है कि उसे बार-बार पीटा जाता है तथा बाहर निकाल दिया जाता है। उसने यह भी आरोप लगाया कि आज उसे घर से बाहर निकाल कर ताला लगा दिया गया। उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

इस बारे में चौकी प्रभारी गोपाल दास ने बताया कि दोनों तरफ से उन्हें शिकायत मिली है तथा मामले की छानबीन की जा रही हे। उन्होंने यह भी कहा कि पहले भी कई बार दोनों पक्षों की शिकायत मिली है तथा उन्होंने उनका राजीनामा करवाया है।   

 


 

 


 
 
 

 

 


 
 


 
 

Rakhi Yadav