हिसार में दिन दहाड़े चौकी इंचार्ज को मारी गोली

9/27/2018 4:56:45 PM

हिसार(विनोद सैनी): हिसार के पूर्व आजाद नगर में बनी पुलिस चौकी में इंचार्ज राजेश को दिनदहाड़े गोलियां मारने का मामला सामने अाया है। घटना तोशाम रोड के पास की है, जहां बदमाश चौकी इंचार्ज की छाती में गोली मार कर मौके से फरार हो गए। घायल पुलिस जवान को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। बता दें घायल राजेश पूर्व अाजाद नगर में ही चौकी में इंचार्ज के पद पर तैनात हैं। 

Deepak Paul