डीसी ने नगर परिषद के 4 सफाई कर्मचारियों को किया सस्पेंड

9/5/2022 8:16:40 PM

कैथल(जयपाल): शहर की डीसी संगीता तेतरवाल इन दिनों एक्शन मोड़ में दिखाई दे रही है। आज उन्होंने सुबर नगर परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया है। इस दौरान 17 कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए। उनके  खिलाफ कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। वहीं कार्यालय में सफाई व्यवस्था में  लापरवाही करने वाले 4 सफाई कर्मचारियों  को सस्पेंड कर दिया गया है। 


बता दें कि डीसी संगीता तेतरवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि काफी कहा कि लम्बे समय  से परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही करने की शिकायते मेिल रही थी। जिसके परिषद कार्यालय का नेिरीक्षण किया गया। इस दौरान लापरवाही करने वाले सस्पेंड किया गया है। अन्य लोगों को कारण बताओं नोटिस दिया गया है। उन्होंने बताया कि बड़े ही दुर्भाग्य की बात है कि पूरे शहर की सफाई की जिम्मेवारी जिनके कंधों पर है। उनके ही कार्यालय में गंदगी का  फैला हुआ है। साथ ही कहा कि आम पब्लिक के लिए जिन कंप्यूटर ऑपरेटरों को काम करने के लिए बिठाया गया है। वह कर्मचारी अपनी सीट पर नहीं थे। जिस कारण पब्लिक को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।  

 

डीसी ने कैथल जिले के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को संदेश देते हुए कहा है कि जो भी अधिकारी या कर्मचारी जिस भी पद पर बैठा है। वह अपना कार्य पूरी जिम्मेवारी व निष्ठा के साथ निभाए। अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी  अपने कार्यों में लापरवाही करते हुए पाया जाएगा। उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Gaurav Tiwari