अनाज मंडी में मिला युवक का शव, फैली सनसनी

5/29/2017 5:56:31 PM

इंद्री(मेन पाल):अनाज मंडी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का मिला शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। 

जानकारी के अनुसार मृतक की बाजू पर काला राम सैनी लिखा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला में रखवा दिया है। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है कि मृतक कहा का रहने वाला है। 

एस.आई अशोक कुमार का कहना है कि अनाज मंड़ी में मिले शव की मौत के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।