यमुना में तैरता मिला गला सड़ा शव, आधे कपड़ों में मिली डेड बॉडी की शिनाख्त में जुटी पुलिस

8/19/2022 2:34:30 PM

पानीपत(सचिन): हरियाणा के पानीपत जिले में यमुना की तलहटी में बसे तामाशाबाद गांव के पास यमुना में एक लाश तैरती हुई मिली। लाश को देखकर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सनौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी ने निकाल कर शव गृह में रखवाया।

 

मृतक की उम्र करीब 50 साल, कद पांच फुट 5 इंच

 

जांच अधिकारी कर्मबीर ने बताया कि नदी में मिली शव की अवस्था काफी खराब है। शव बुरी तरह से सड़ चुका है। पानी के जीव शव के हाथों और पैरों को लगभग पूरी तरह खा चुके हैं। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र करीब 50 साल और कद पांच फुट 5 इंच के करीब है। मृतक के शरीर पर सिर्फ कमीज और अंडर गारमेंट मिले हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि फिलहाल शव की शिनाख्त करने के प्रयास किये जा रहे हैं, लेकिन अब तक कुछ पता नहीं चल पाया था। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो पाएगी।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Gourav Chouhan