जामुन के पेड़ पर लटका मिला शव, लोगों मे मची सनसनी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

6/12/2022 12:20:41 PM

कुरुक्षेत्र:  पिहोवा मार्ग पर पंच दशनामी आश्रम के पास से गुजरने वाला हर शख्स उस समय सहम गया जब लोगों ने जामुन के पेड़ पर रस्सी से फंदे पर लटका हुआ शव देखा। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा और जांच शुरू की । मृतक की पहचान राजकुमार (40) वासी गढ़ी सिंगा के रूप में हुई है।

वहीं पुलिस ने मृतक के भाई सतपाल के बयानों के आधार पर मामला दर्द कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक राजकुमार फर्नीचर का काम करता था औऱ पिछले एक महीने से अपने परिवार वालों के साथ दीदार नगर में रहता था।

राजकुमार सुबह अपनी बाइक पर घर से काम के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि मृतक पिछले एक महीने से मानसिक रूप से परेशान था। इसी चलते वह गांव से शहर आकर रहने लगा था।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Vivek Rai