हाइवे पर बैग में महिला का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान(Video)

3/5/2018 5:48:21 PM

रेवाड़ी(मोहिंदर भारती): दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रेवाड़ी के बावल क्षेत्र में बैग के अंदर महिला का शव मिला है। जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के शख्स के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जानकारी के अनुसार रविवार शाम रेवाड़ी के बावल औद्योगिक इलाके के गांव ओढ़ी के नाले में एक शख्स ने लाल रंग का बैग देखा। उसे आभास हुआ कि बैग के अंदर कुछ है तो उसने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाले से बैग को निकाल कर खोला तो उसमें एक महिला का शव देखते ही हैरान हो गए। महिला के शरीर पर चोट के पुराने निशान थे अौर उसकी मरहम-पट्टी भी हो रखी थी। 

पुलिस को अाशंका है कि महिला की कुछ दिन पहले पिटाई कर घर पर ही मरहम-पट्टी की गई होगी। जिसके बाद महिला की मौत होने पर उसके हाथ-पांव तोड़ कर शव को बैग में बंद कर फेंक दिया होगा। हालांकि अभी तक पुलिस पता नहीं लगा पाई है कि शव किसका है। शव की पहचान होने के बाद ही जांच आगे बढ़ाई जा सकती है।