खेत में मिला युवक का खून से लथपथ शव, पास पड़े थे गोली के खाली खोल

7/30/2017 1:17:57 PM

होडल(हरिओम):होडल नेशनल हाइवे 2 पर चौहान भट्टा के निकट खेतों में 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार गांव भुलवाना के किसान खेतों पर चारा लेने जा रहे थे। तभी अचानक खेत में खून से लथपथ शव को देखकर होडल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि शव के आस-पास गोली के खाली खोल पड़े हुए हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है करीब चार से पांच गोली युवक को मारी गई है। 

पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान करवाई। लेकिन अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान कराने में जुटी है और डॉक्टरों द्वारा खून व आस-पास से निशानों के सेम्पल ले लिए हैं। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।