हाईवे के किनारे बोरे में मिला महिला का शव, शरीर पर थे जले के निशान

10/27/2017 1:10:29 PM

गुरुग्राम(सतीश राघव): दिल्ली के पास गुरुग्राम में शुक्रवार करीब 8 बजे नेशनल हाईवे 48 के किनारे बोरे में एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के शरीर पर जले के निशान हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है अौर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार महिला का शव बोरे में गली सड़ी हालत में मिला। वहीं महिला के शव पर जले के भी निशान मिले हैं। गुरुग्राम पुलिस को राह चलते लोगों ने उस समय फोन करके सूचना दी जब सड़क किनारे शव की बदबू आ रही थी। पुलिस ने तुरंत मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्कवॉयड की टीम को बुलाया। पुलिस का मानना है कि महिला का गला दबाकर मारा गया है। महिला की उम्र 30 साल है लेकिन अभी तक उसके सव की पहचान नहीं हो पाई है।