आधी रात के बाद घर से लापता हुई महिला, सुबह जोहड़ में मिला शव(video)

1/30/2018 5:55:08 PM

गुहला चीका(जेबी गोयल): गुहला के गांव भागल में बने एक जोहड़ से 19 वर्षीय युवती का शव मिलने से क्षेत्र से सनसनी फैल गई। सूचना का बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान सरोज देवी पत्नी सुनील कुमार स्थानीय वासी भागल के रुप में हुई है।

जानकारी के अनुसार सरोज के ससुर ने बताया कि वह कई महीनों बाद अपने ससुराल आई थी। वह आधी रात तो घर में थी उसके बाद वह गायब हो गई अौर सुबह जोहड़ में उसका शव मिला। इस घटना के बारे में उनको भी कुछ नहीं पता। पति का भी यही कहना है कि उसकी पत्नी रात 12:00 बजे से लापता थी जिसका सुबह गांव के ही जोहड़ में शव मिला।

2014 में महिला की शादी गांव भागल में हुई थी, जिसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामले में पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही महिला की मौत के कारणों का पता लग पाएगा। भागल पुलिस द्वारा मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुला पर जांच शुरु कर दी है।