रात को काम पर गए युवक का सड़क पर मिला शव, पेट पर चाकू का निशान

6/17/2017 5:42:52 PM

फरीदाबाद(अनिल राठी):फरीदाबाद में एक 20 वर्षीय युवक की चाकुअों से गोदकर हत्या कर दी गई है। मृतक का नाम विजय है अौर वह डीजे पर काम करता है। विजय का मृत शरीर सड़क पर पड़ा मिला। उसके पेट पर चाकू के निशान थे। उसका एक जूता अौर कपड़े उसके मृत शरीर के पास ही पड़े थे। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि विजय ने अपने बचाव का प्रयास किया था। 

मृतक के चाचा का कहना है कि विजय डीजे का काम करता है अौर रात को भी वह वहीं गया था। सुबह उन्हें पुलिस के फोन से पता चला कि विजय की मौत हो गई है। उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। उन्होंने बताया कि विजय के साथ यह किसने अौर क्यों किया ये तो डीजे मालिक ही बता सकता है। 

वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।