सुंदर ब्रांच नहर में मिला युवती का शव, ऑनर किलिंग की संभावना (VIDEO)

5/11/2018 8:53:14 PM

भिवानी(अशोक भारद्वाज): भिवानी की सुंदर ब्रांच नहर में एक लापता युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैली हुई है। शव मिलने के बाद से इस मामले को ऑनर किलिंग के नजरिए से देखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, पहले पुलिस इस शव की तस्वीर मीडिया में देकर शिनाख्त में जुटी रही। करनाल से भिवानी पहुंचे पुलिस अधिकारी व भिवानी पुलिस के अधिकारी सहित लड़की के परिजन भी इस मामले को लेकर चुप हैं।

यह मामला करनाल ,पानीपत और भिवानी से जुड़ा हुआ है। कर्ण नगरी के कुटेल गांव के संदीप और कर्ण विहार की मनीषा की हत्या कर शव नहर में फेंक दिए गए थे। संदीप का शव मंगलवार को पानीपत की नहर में तो मनीषा का शव बुधवार को भिवानी की सुंदर ब्रांच नहर में मिला था। दोनों हत्याओं को ऑनर किलिंग से जोड़ कर देखा जा रहा है। प्राथमिक तौर पर दोनों के शवों पर चोट होने के कारण पुलिस भी इसे ऑनर किलिंग के शक से जांच करने में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार दोनों ने दो माह पहले प्रेम विवाह किया था। मनीषा की यह दूसरी शादी थी। दोनों ही 6 मई से लापता थे। दोनों के शव नहर से बरामद किए जाने के बाद ऑनर किलिंग के शक से पुलिस जांच कर रही है।

Shivam