यमुना में मिला महिला का खून से लथपथ शव, बच्चों ने बताया हत्यारे का नाम(Video)

12/16/2017 1:45:02 PM

यमुनानगर(सुमित अोबरॉय): यमुनानगर के तीर्थ नगर पुल के पास यमुना नहर में महिला का खून से लथपथ शव मिला। महिला की पहचान तीर्थनगर की बिंदु के रूप में हुई है। वहीं परिजनों ने बिंदु के शव को देखकर हत्या की आशंका जताई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर में रखवा दिया है। पुलिस ने परिवार के बयानों के आधार पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।  

यमुनानगर के तीर्थ नगर के एक परिवार ने कई दिनों से लापता हुई बिंदु की गुमशुदगी कि रिर्पोट थाना शहर यमुना नगर में की थी। जानकारी के अनुसार मृतका बिंदू का अपने दूसरे पति से किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी।

जिसके चलते अपने पति अौर उसके दोस्त के साथ जा रही बिंदु को यमुना नदी में धक्का दे दिया। 

बिंदु की बेटी ने मीडिया के सामने बताया कि उसके पिता अौर दोस्त ने उसकी मां को धक्का देकर मारा है। मृतका की मां अौर भाई ने भी उसकी मौत को हत्या कहा है जो उसके साथ पति की तरह रह रहे पोपीन ने की है। वहीं पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।