फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

8/29/2020 2:37:54 PM

पानीपत (सचिन) : पानीपत यमुना पुल के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब पानीपत के अशोक विहार के रहने वाले 19 वर्षीय हिमांशु का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। जहां घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।

बता दें कि परिजनों ने शव की हालत को देखकर हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि युवक का पड़ोस की ही युवती के साथ संबंध चल रहा था जिसको लेकर उसके पिता ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे रखी थी। जिसके बाद युवक कल 11:00 बजे से ही लापता था जिसकों वह अपने स्तर पर ढूंढ रहे थे लेकिन शाम के वक्त पुलिस से जानकारी मिली कि युवक का शव यमुना पुल के पास फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। 

वहीं घटना की सूचना मिलने ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पानीपत के सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है और ऐसा लगता है कि उन्होंने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस ने मामले में 174 की कार्रवाई अमल में लाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। 

 

Manisha rana