यमुनानगर में खेत में मिला व्यक्ति का शव, बाजू में लगी हुई थी सीरीज, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

1/5/2024 12:24:18 PM

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के यमुनानगर में एक व्यक्ति की नशे की ओवरडोज देकर हत्या किए जाने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 



जानकारी के मुताबित यमुनानगर के मुसंबल निवासी नीटू का शव महिलावाली के खेत में मिला है। मृतक के बाजू में एक सीरीज लगी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने ओवरडोज देकर उसकी हत्या की है। मृतक के शरीर पर और कोई निशान नहीं है। उसका मोबाइल, टिफिन, पर्स बाइक भी मौके से मिले हैं। हत्या किसने और किस कारण से की यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। 

जांच अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि उन्हें खेतों में शव मिलने की सूचना मिली थी। जब वह मौके पर पहुंचे तो वहां मुसंबल के नीटू का शव मिला। उन्होंने इस संबंध में पहले ही यमुनानगर सिटी थाना में मुकदमा दर्ज करवाया था। नीटू आकाश इंस्टिट्यूट में काम करता है जो शाम 6:15 बजे घर के लिए निकलता है और पूरी रात घर नहीं आया। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने नशे का जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana