Yamunanagar: बेटे ने पिता के कमरे से बहता देखा खून, अंदर जाकर देखा तो उड़े होश

punjabkesari.in Wednesday, Aug 28, 2024 - 12:02 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के यमुनानगर जिले में रेलवे से रिटायर कर्मचारी का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक का बेटा परिवार के साथ घर के ऊपर छत पर रहता था। जब सुबह वह नीचे उतरा तो उसने पिता के कमरे से खून बहते देखा। अंदर जाकर देखा तो उसके पिता की मौत हो चुकी थी और चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस की विभिन्न टीमें मौके पर पहुंची और मौत के कारणों की जांच शुरू की। 

पिछले लंबे समय से पैरालाईज से ग्रस्त थे मृतक बलदेव 

जानकारी के मुताबिक शिवपुरी कॉलोनी में रहने वाले रेलवे से रिटायर कर्मचारी बलदेव राज गुप्ता की पत्नी की कुछ साल पहले ही मौत हो गई थी। वह पिछले लंबे समय से पैरालाईज से ग्रस्त थे। वहीं डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि सीन ऑफ क्राइम हर पहलु से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लगेगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static