खून से लतपथ खेतों में मिला युवक का शव, मां-बाप का इकलौता बेटा

3/13/2022 4:08:34 PM

बहादुरगढ़(प्रवीण धनखड़): गांव डाबोदा खुर्द के खेतों में संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई।  घटना की  सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस व एच.एल. सिटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शव को नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। 

मृतक ही पहचान हर्ष मलिक निवासी डाबोदा खुर्द के रूप में हुई। हर्ष का नया गांव में पानी का प्लांट है और शहर में पानी की सप्लाई करता था। शनिवार की देर शाम हर्ष खून से लतपथ खेतों में मिला है।  हर्ष ने गोली स्वयं मारी या किसी और ने या फिर इसके पीछे अन्य कोई वजह तो नहीं रही। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पुलिस जांच कर रही है। थाना पुलिस के अलावा आला अधिकारी घटना स्थल व अस्पताल में पहुंचे। बताया गया है कि हर्ष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। हर्ष की एक छोटी बहन भी है।
 

Content Writer

Isha