तरावड़ी के पास नेशनल हाईवे किनारे इस हाल में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप
punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 06:32 PM (IST)
नीलोखेड़ी ( मेनपाल कश्यप ) : नेशनल हाईवे पर तरावड़ी के नजदीक पेड़ से लटका अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना मिलने के बाद एफएसएल और पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की।
इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँचे जांच कर्मचारी हरविष कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली थी एक 23-24 साल के युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ है। जिसके बाद यहां मौके पर पहुँचे है,।
एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला मेडकिल हॉस्पिटल के मोर्चरी हाउस में भिजवा दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच कर्मचारी ने कहा शुरुआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। मृतक युवक की पहचान नही हो पाई है।