नहर में डूबे लड़के का शव 8 दिन बाद मिला, परिजनों का आरोप- दोस्तों ने दिया धक्का

punjabkesari.in Thursday, Dec 24, 2020 - 08:38 PM (IST)

करनाल (केसी आर्या): करनाल में 8 दिन पहले एक लड़का कैथल रोड पर स्थित नहर में संदिग्ध परिस्थितियों में डूब गया था। लड़के के परिजनों ने आरोप लगाया था कि उसके दोस्तों ने उसे धक्का दिया और उसे डुबाने का प्रयास किया है। वहीं पुलिस ने पुंडरक गांव के निवासी सौरभ की तलाश नहर में शुरू कर दी थी। लगातार गोताखोर सौरभ को ढूंढने का प्रयास कर रहे थे।

आज 8 दिन बाद सौरभ का शव मूनक गांव के हेड पर से मिल गया। सौरभ का शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया और उसके बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सौरभ का शव मिलने के बाद गांव में मातम का माहौल है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Related News

static