पानी पीने के दौरान पैर फिसलने से नहर में गिरा प्रवासी मजदूर, दो दिन बाद बरामद हुआ शव

9/28/2022 4:53:34 PM

गोहाना(सुनील): खरखौदा रोड पर जेएल नहर में डूबने से 45 वर्षीय प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। मृतक बीरेंद्र दो दिन पहले नहर में पानी पी रहा था और पैर फिसलने के चलते पानी में डूब गया था। काफी तलाश करने के बाद युवक का शव बरामद नहीं हो पाया था। बुधवार को नहर का पानी कम होने के बाद मृतक का शव उसी स्थान से बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक मजदूर नशे में था और इस वजह से पैर फिसलने पर खुद को संभाल नहीं पाया।

 

मजदूर के साथियों के अनुसार हादसे के दौरान नशे में था मृतक

 

जानकारी के अनुसार मृतक बीरेंद्र बिहार का रहने वाला था। इस समय वह बहादुरगढ़ में रहकर मेहनत मजदूरी का काम करता था। सोमवार को बहादुरगढ़ से भंभेवा जाते समय रस्ते में पानी पीने के लिए रूके और बीरेंद्र हादसे का शिकार हो गया। मृतक के साथी मजदूर ने बताया कि 26 सितंबर हो बीरेंद्र अपने छह साथियों के साथ ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर बहादुरगढ़ से भंभेवा जा रहे थे। गोहाना-खरखौदा रोड़ पर गांव बलि ब्राह्मण के पास जेएल नहर के पास पानी पीने के दौरान यह हादसा हो गया। पानी का बहाव ज्यादा होने के चलते बीरेंद्र का कुछ पता नहीं चला। ग्रामीण सचिन की मानें तो बीरेंद्र सिंह शराब के नशे में था।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Gourav Chouhan