नहर के पास मिला व्यक्ति का शव, शरीर में लगी हैं 2 गोलियां(VIDEO)

12/16/2019 12:08:36 PM

महेंद्रगढ़(मोहन/परमजीत): गांव झगड़ोली में नहर के नजदीक लगभग 30 वर्षीय व्यक्ति का शव लहूलुहान अवस्था में मिला। शरीर में 2 जगह गोलियां लगी हुई थी। समाचार लिखे जाने तक मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई, जिसकी वजह से पुलिस ने शव को महेंद्रगढ़ के उपनागरिक अस्पताल के शवगृह मे रखवाना पड़ा। स्थानीय पुलिस को आज प्रात: जानकारी मिली थी कि गांव झगडौली की नहर के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लिया। 

मौके से पुलिस ने गोली का एक खोल भी बरामद किया है। शव को देखकर प्रतीत होता है कि व्यक्ति की हत्या बेरहमी से की गई है। हत्यारों ने मृतक की आंख व छाती को अपनी गोलियों का निशाना बनाकर उसकी हत्या की है। बहरहाल पुलिस मामले की बारीकी से छानबीन कर रही है ताकि कातिलों तक पहुंच सके।

Virender Sharma