बकरा मंडी में फंदे से लटका मिला युवक का शव, शहर में फैली सनसनी

8/24/2021 8:55:47 AM

अंबाला: अंबाला बकरा मंडी में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला है। शव देखकर लोगों में सनसनी फैल गई।गौर रहे तीन दिन में दो लोगों के शव फंदे से लटके मिले हैं।  बताया जा रहा है कि पैसे के लेन-देन को लेकर युवक सुमित ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक शहर के नाहन हाउस का रहने वाला था। सोमवार सुबह उसका शव बकरा मंडी में लटका मिला। पता चला है युवक कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

उधर पुलिस चौकी-4 मौके पर पहुुंची और शव को कब्जे में लेकर पास्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। लेकिन युवक ने फंदा किन कारणों से लगाया अभी इसका पूरी तरह से पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौके पर कार्रवाई में जुटी है। उधर, फंदे पर युवक के लटके मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच कर सुमित को देखकर हैरान हो गये।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Isha