महिला की हत्या कर शव सड़क किनारे फैंका, नहीं हुई कोई शिनाख्त

5/29/2020 9:09:06 AM

पलवल (गुरुदत्त गर्ग) :  पलवल में एसआरएस सिटी सेक्टर 5 के पास अज्ञात महिला की हत्या कर शव को फैंकने का मामला सामने आया है। यहां महिला का शव एसआरएस सिटी के पीछे सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला। जिसके गले को दबाकर मारा गया है।

जानकारी अनुसार मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम एवं शिनाख्त के लिए पलवल जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। महिला की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है जिसने जींस तथा टी-शर्ट पहनी हुई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि महिला कि कहीं दूसरे स्थान पर हत्या करके शव को यहां पर फैंका गया है।

बताया जा रहा है कि एसआरएस सिटी में उस समय सनसनी फैल गई जब लोगों ने देखा कि सड़क किनारे एक महिला का शव पड़ा हुआ है। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तब तक महिला के पास काफी संख्या में लोग जुट चुके थे। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस महिला को कहीं दूसरे स्थान पर हत्या करने के बाद यहां पर फैंका गया है। महिला के पास से ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिल पाया जिससे उसकी पहचान हो सके। फिलहाल पुलिस अधिकारी सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि महिला की उम्र करीब 35 वर्ष प्रतीत हो रही है और अभी महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।


 

Edited By

Manisha rana