हलवाई की हत्या कर शव गली में फैंका, जांच में जुटी पुलिस

10/6/2022 12:07:03 PM

घरौंडा: हसनपुर रोड पर एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या का कारण अभी नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वार्ड-10 निवासी अनिल कुमार हलवाई था। मृतक के परिजनों ने बताया कि देर रात अनिल घर से चला गया था और सुबह 5 बजे उन्हें पता चला कि अनिल का शव हसनपुर रोड गली में पड़ा है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।

थाना प्रभारी दीपक कुमार पुलिस सहित मौके पर पहुंचे और शव कब्जे लिया। पुलिस को मौके से एक बड़ा पत्थर मिला जिस पर खून के निशान थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवक की हत्या पत्थर मारकर की गई है। मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान भी मिले हैं। एफ.एस.एल. टीम ने मौके पर पहुंचकर खून के नमूने लिए व साक्ष्य जुटाए।

Content Writer

Isha