महम में रोडवेज बस चालक पर जानलेवा हमला: ओवरटेक कर रोकी बस, लात-घूंसों से पीटा...यात्रियों में भी दहशत

punjabkesari.in Thursday, Oct 15, 2026 - 02:46 PM (IST)

रोहतक /महम: महम में गुरुग्राम से सिरसा जा रही हरियाणा रोडवेज की एक बस को बुधवार को तीन युवकों ने रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने बस में घुसकर चालक सुशील कुमार को लात-घूंसों से पीटा। उन्होंने बीच-बचाव करने आए यात्रियों के साथ भी गाली गलौज की और उन्हें धमकाया।

गुरुग्राम डिपो में तैनात चालक सुशील कुमार ने महम चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि महम में प्रवेश करते ही तीन बाइक सवार युवकों ने बस को घेर लिया। एक युवक ने अपनी बाइक बस के आगे लगा दी। इसके बाद युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। कारण पूछने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी और चालक को बस के अंदर घुसकर पीटा। परिचालक ओमप्रकाश ने बताया कि युवकों ने बस को ओवरटेक कर रुकवाया था और तेज स्पीड में बस चलाने का आरोप लगाया। चालक ने बात करने का प्रयास किया तो आरोपी मारपीट पर उतर आए। महम थाना प्रभारी सतपाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static