लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे जोड़े पर जानलेवा हमला, गांव के सरपंच ने फाड़े महिला के कपड़े

8/21/2022 6:49:14 PM

चरखी दादरी(नरेंद्र): हरियाणा के चरखी दादरी में एक साल से लिव इन रिलेशनशिप में रहे एक व्यक्ति और महिला पर किसी ने जानलेवा हमला बोल दिया। आरोप है कि व्यक्ति की पत्नी ने ही अन्य युवकों के साथ मिलकर पति पर हमला बोला है। चाकू और रॉड से हुए हमले के बाद दोनों बुरी तरह घायल हो गए। आरोप है कि व्यक्ति के साथ रह रही महिला के कपड़े फाड़कर उसके साथ अश्लील हरकत की गई है। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते दोनों को रोहतक रेफर कर दिया गया है।

 

 

व्यक्ति की पत्नी पर लगा हमला करने का आरोप

 

जानकारी के अनुसार जिले के गांव हंसावास खुर्द में एक व्यक्ति किसी महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा है। व्यक्ति का अपनी पत्नी के साथ कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है। पीड़ित के अनुसार उसकी पत्नी ने ही अपने तीन भाई और अन्य व्यक्तियों ने साथ मिलकर उनके ऊपर हमला किया है। उसने बताया कि आरोपियों ने उसके घर में घुसकर चाकू व रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों को काफी चोटें आई हैं।

 

गांव के सरपंच ने महिला के साथ की अश्लील हरकत

 

व्यक्ति के साथ रह रही महिला ने बताया कि उन लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की है। यही नहीं हमला करने वालों में हंसावास खुर्द का सरपंच भी शामिल था। आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ कर उसके साथ गलत काम किया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Gourav Chouhan