युवती का दो बार किया गया सौदा, अब पुलिस ने किए ये खुलासे

3/22/2022 2:14:49 PM

रोहतक(दीपक): रोहतक से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने महिला सुरक्षा को लेकर किए जाने वाले दावों की पोल खोल कर रख दी। यहां एक युवती को दो बार बेचने का मामला सामने आया है। दरअसल, पीड़िता और आरोपी महिला एक कॉलोनी में किराए के मकान में रहने थे। लेकिन इसी दौरान आरोपी महिला ने युवती को बहला फुसलाकर उसका सौदा कर डाला। पीड़िता की उम्र 17 साल की थी तभी उसे नशीले पदार्थ का सेवन करवाया गया और आरोपी झज्जर ले गई। जहां उसने उसकी जबरदस्ती शादी करवा दी।

लेकिन जब शख्स को पीड़िता का अनुसूचित जाति का पता लगा तो उसने दोबारा पीड़िता को आरोपी महिला के पास छोड़ दिया। उसके बाद आरोपी महिला ने दूसरी बार एक अपाहिज के साथ दो लाख में दिल्ली के नफजगढ़ में बेचा डाला। किसी प्रकार पीड़िता से 17 मार्च को भाग कर बहादुरगढ़ के थाने पहुंची उसके बाद परिजन उसे ले कर घर आये।

परिजनों को आपबीती बताने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला समेत दोनों शख्सों के खिलाफ शिकायत दी। पीड़िता ने बताया उसके साथ मारपीट होने के साथ साथ इसी दौरान कई बार शारीरिक शोषण हुआ।

डीएसपी रविन्द्र कुमार ने बताया कि हमे कल एक युवती द्वारा शिकायत मिली है इसमें उसके साथ खरीद फरोत होने की शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद सभी आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

 

 

Content Writer

Vivek Rai