प्रदेश में श्रद्धा के साथ मनाई गई ताऊ देवीलाल की पुण्यतिथि

4/6/2017 4:25:08 PM

जींद (सुनील मराठा):जींद में पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. ताऊ देवीलाल की 16 वीं पुण्यतिथि वीरवार को श्रद्धा के साथ मनाई गई। वीरवार की सुबह भिवानी रोड स्थित चौ देवीलाल चौक पर इनेलो पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों ने ताऊ की प्रतिमा पर पुष्पांजलि दी। सर्वधर्म सभा में अलग-अलग धर्मों से आए प्रबुद्ध व्यक्ति आचार्य पवन शर्मा, भाई जोगिंद्र सिंह सिंहसभा गुरुद्वारा, मोलवी शेर मोहम्मद इमाम, चर्च से सुखदीप इत्यादि ने अपने-अपने धर्म के अनुसार ताऊ देवीलाल के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान देवीलाल चौक को भव्य तरीके से सजाया गया था। विभिन्न धर्मों के प्रबुद्ध लोगों ने कहा कि हरियाणा के निर्माता रहे स्वर्गीय चौधरी देवीलाल सिर्फ  स्वतंत्रता सेनानी, किसानों, गरीबों, मजदूरों और कमेरे वर्ग के मसीहा ही नहीं थे बल्कि एक युगपुरुष थे। धर्म गुरुओं ने कहा कि आज स्व. देवीलाल के दिखाए मार्ग पर चलकर देश की उन्नति संभव है। 


करनाल (कमल मिड्ढा):आज प्रदेश भर में पूर्व उपप्रधान मंत्री चौधरी देवी लाल की पुण्यतिथि मनाई जा रही है। वही इसी कड़ी में करनाल में भी ताऊ देवी लाल चौक पर इनेलो कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सर्व धर्म प्राथना कर ताऊ देवी लाल को श्रधांजलि अर्पित की। पूर्व उपप्रधान मंत्री चौधरी देवी लाल की आज 16 वी पुण्यतिथि है। इनेलो कार्यकर्ताओं नेताओं ने ताऊ देवी लाल की प्रतिमा पर पुष्प मालाये चड़ा उनको नमन किया।

इस मौके पर सर्व धर्म प्राथना कर इनेलो कार्यकर्ताओ ने प्रदेश भर में यह सन्देश दिया की पूर्व उपप्रधान मंत्री चौधरीदेवी लाल सभी धर्मो के लोगों को साथ लेकर चलते थे और उनकी मदद के लिये चौबीस घंटे तैयार रहते थे। इनेलो नेताओं का कहना था कि आज ताऊ देवी लाल की पुण्यतिथि प्रदेश भर में सर्व धर्म प्राथना का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में आज करनाल में भी उनकी पुण्यतिथि मनाई जा रही है।