लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

6/16/2018 1:05:43 PM

भूना:  भूना के गांव ढाणी सांचला में एक 23 वर्षीय युवती की 8 फुट गहरे कुए में गिरकर डूबने से मौत हो गई। गिरने का कारण काम करते समय पैर फिसलना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ढाणी सांचला निवासी कृष्ण कुमार लंबोरिया ने अपने ही गांव की लड़की मंजू बाला के साथ 14 महीने पहले शादी की थी। कृष्ण ने बताया कि वह शुक्रवार को खेत पर काम करने गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी पशुओं के लिए तूडी भिगोने के लिए कुएं से पानी निकाल रही थी। अचानक उसका पैर फिसला और वह कुएं में गिर गई।

दुसरी तरफ मृतका के भाई अनिल कुमार का कहना है कि उसकी बहन का पैर नहीं फिसला बल्कि उसको मारा गया है। क्योकि उसकी बहन के शरीर पर चोटों के कई निशान है। मृतका के भाई ने बताया कि कृष्ण पहले से ही शादी-शुदा और 3 बच्चों का बाप है।

आरोप है कि कृष्ण उसकी बहन को जबरदस्ती घर से ले गया और अपने साथ रखने लगा। वह उससे सारा काम कराता और मारता था और उसी ने युवती की हत्या की है।अनिल ने एसएचओ से मांग की है कि कृष्ण कुमार लंबोरिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

Rakhi Yadav