यमुना में डूबी छात्रा का शव पुलिस ने किया बरामद

6/4/2019 4:30:49 PM

सोनीपत( पवन राठी ) : सोनीपत में सोमवती अमावस्या पर यमुना के बेगा घाट पर अपनी दादी के साथ स्नान करने गई अगवानपुर गांव की 12 वर्षीय छात्रा जो यमुना में  डूब गई थी , का शव आज पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया। गौरतलब है कि ज्येष्ठ माह में साेमवती अमावस्या के विशेष संयाेग पर एक लाख के करीब श्रद्धालुओँ ने यमुना स्नान किया। प्रशासन ने पहले से काेई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की थी। यमुना घाट से मुरथल तक लाेग जाम में फंसे और घाटाें पर असुरक्षा का माहाैल रहा। 

जानकारी के अनुसार छात्रा का नाम है जो अपनी दादी व ताई के साथ यमुना स्नान के लिए गई थी। घाट पर पानी गहरा होने के कारण वह डूब गई। उसे डूबता देख परिजनों ने शोर मचाया तो पास में कुछ युवाओं ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह नही मिली। उसके बाद परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी एस एचओ दिनेश कुमार ने बताया कि पांच गोताखोर की मदद से छात्रा का शव बरामद कर लिया गया है। घटना के बाद गन्नौर एसडीएम, गन्नौर थाना से काफी पुलिस यमुना तट पर पहुंची। तमन्ना को लेकर यमुना में तलाशी अभियान चलाया देर शाम तक बच्ची का सुराग नहीं लग सका  लेकिन आज उसका शव बरामद कर लिया गया। 

Isha