हादसा: क्लर्क की परीक्षा देने जा रहे 2 सगे भाइयों की मौत

9/23/2019 8:12:38 PM

कैथल(सुखविन्द्र सैनी): जिले के गांव जाखोली से बाइक पर क्लर्क की परीक्षा देने अम्बाला जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मौत हो गई। इस घटना उनके घर में मातम छाया हुआ है। मृतकों की पहचान बिजेन्दर(23) व राजेन्द्र (28) के रूप में हुई है। मृतकों के साथ उनका चचेरा भाई भी बाइक पर सवार था, जिसे काफी गंभीर चोटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों भाई अम्बाला में क्लर्क का पेपर देने के लिए सोमवार सुबह पांच बाइक पर सवार होकर अंबाला के लिए निकले थे। रास्ते में उनके चाचा का लड़का सुमित भी उनकी बाइक पर बैठ गया। अम्बाला रोड पर हरियाणा केसरी शैलर के पास अज्ञात ट्रक चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों भाइयों की मौत हो गई।



वहीं बाइक पर सवार मृतकों के चाचा का लड़का सुमित बुरी तरीके से घायल हो गया। सुमित बिलासपुर में डाकखाना में नौकरी करता है। उधर, दोनों बेटे की मौत के बाद पिता सुभाष अंदर से काफी टूट चुका था और वह एक कोने में चुपचाप खड़ा रहा।

सिविल लाइन थाने में तैनात एएसआई मनबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने सुमित के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Shivam