संदिग्ध परिस्थितियों में बेल जंपर की मौत से फैली सनसनी, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया आरोप...

punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 01:57 PM (IST)

सोनीपत( सन्नी मलिक): सोनीपत जिला कारागार के प्रांगण में संदिग्ध परिस्थितियों में बेल जंपर की मौत ने सनसनी फैला दी है। मृतक बेल जंपर सोनीपत के सेक्टर 12 का रहने वाला अरुण था। फिलहाल नृत्य के परिजनों ने डॉक्टरों पर सही ढंग से मेडिकल न करने की आरोप लगाए हैं।

सेक्टर 27 थाना पलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के शव ग्रह में रखवा दिया गया है।वहीं मृतक का पोस्टमार्टम ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति में होगा और डॉक्टर के बोर्ड द्वारा करवाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मामले में कुछ साफ कहा जा सकता है।

आप को बता दे कि कल स्टेट क्राइम ब्यूरो ने एनडीपीएस के मुकदमे में फरार चल रहे अरुण निवासी सेक्टर 12 पकड़कर सेक्टर 27 थाना पुलिस के हवाले किया था। अरुण पर सोनीपत सेक्टर 27 में 2023 में एनडीपीएस का एक मुकदमा दर्ज हुआ था और अरुण बेल पर जेल से बाहर आया था और  जा कोर्ट की गवाही पर नहीं जा रहा था जिसके बाद सेक्टर 27 थाना पुलिस ने अरुण को कल मेडिकल करवा कर जिला कारागार में भेज दिया था।

अरुण के परिजनों ने सिविल अस्पताल के डॉक्टरो पर आरोप लगाया है कि अरुण की गिरफ्तारी के बाद जब पोस्ट मेडिकल हुआ तो उसमें सही तरीके से नहीं किया गया ,क्योंकि अरुण को थी दिल की बीमारी और सास फूलने में दिक्कत थी।अब सोनीपत सिविल अस्पताल में ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति में अरुण का पोस्टमार्टम होगा।
 

सेक्टर 27 थाना प्रभारी सवित कुमार ने बताया कि कल स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम ने एक बेल जंपर को पड़कर उन्हें सोप था। आरोपी सेक्टर 12 निवासी अरुण था, जिस पर 2023 में एनडीपीएस का एक मुकदमा दर्ज हुआ था और वह बेल पर बाहर आने के बाद कोर्ट में नहीं जा रहा था। इसके बाद मेडिकल करवा कर जिला कारागार में भेज दिया गया था और इस दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई थी ,जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल लाया गया था,जहां उसकी मौत हो गई थी। अब अरुण का ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नयुक्ति में बोर्ड द्वारा मेडिकल करवाया जाएगा, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static