नूंह में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

3/4/2023 9:34:19 PM

नूंह(एक बघेल): शहर के तावडू रोड स्थित पल्ला-मदीना कॉलोनी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। इस संदर्भ में मृतक महिला के मायके वालों ने नशेड़ी पति और ससुराल वालों पर मौत के घाट उतारने का आरोप लगाया है। परिजनों ने नूंह सिटी थाना में ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत देकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर मृतक महिला का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

बता दें कि तावडू खंड के गांव सुबासेड़ी के रहने मृतका के परिजनों का कहना है कि ससुराल पक्ष के यूनुस, सुबिदा, बत्तन और मृतका के पति शहजाद ने उनकी बेटी सरजीना को मौत के घाट उतार दिया। 15 साल पहले उसकी मुस्लिम रीति रिवाज के साथ शहजाद पुत्र रमजान गांव बाहदरी के साथ शादी की थी। शादी में हैसियत के हिसाब से दान दहेज भी दिया गया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा बेटी को शुरू से ही परेशान किया जाता रहा। उन्होंने बताया कि मार पिटाई करने के कारण 12 साल तक बेटी मायके पर ही रही। इसके बाद नूंह पल्ला कॉलोनी में ससुराल वाले के बसने के बाद बिरादरी में बेटी को भेज दिया, लेकिन ससुराल पक्ष बाज नहीं आया और कुछ समय पहले बेटी को करंट लगाया। इसके बाद मामले की शिकायत सिटी थाने में दी। जिसके बाद पुलिस द्वारा फैसला करा दिया गया। अब शुक्रवार की रात 9 बजे सरजीना से उसकी मां की बात हुई तो वह ठीक थी।

शनिवार को सुबह करीब 4:30 फोन से सूचना मिली कि सरजीना की हालत खराब है। इसके बाद सरजीना को देखने के लिए नूंह पल्ला कॉलोनी में पहुंचे तो वहां पता चला है कि उन्हें मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए ले गए। जब मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो बताया सरजीना की मौत हो गई है और उसे घर ले गए हैं। घर पहुंचे तो सास के अलावा कोई व्यक्ति नहीं मिला। मृतका सरजीना की स्थिति देखी तो को मार पिटाई के निशान देखे। वहीं सिटी थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

         (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma