करंट लगने से हुई व्यक्ति की मौत, जेई व एसडीओ के खिलाफ मामला दर्ज

7/1/2021 10:25:14 AM

कैथल : जिले में करंट लगने से व्यक्ति की मौत हो गई। कैथल निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी अपनी ब्रुश की फैक्ट्री है। उसने फोन पर सूचना मिली शमशेर सिंह के साथ एक हादसा हो गया। सूचना मिलते ही वह परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचा। 

बताया जा रहा है कि शमशेर के शरीर पर झुलसने के निशान थे। जिसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह हादसा बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ है। पुलिस ने जेई व एसडीओ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 




 

Content Writer

Manisha rana