भोंडसी जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहे कैदी की मौत

9/29/2019 6:57:05 PM

सोहना(सतीश): सोहना के भोंडसी में बनी जिला मॉडर्न जेल में एक कैदी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कैदी विजय उर्फ बिरजेश हत्या के मामले में 5 जुलाई सन 2000 से भौंडसी जेल में बंद था। जिसे अदालत द्वारा उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी दिमागी रूप से परेशान रहता था। 



दरअसल बीती रात कैदी विजय को बीती रात अचानक सीने में दर्द हुआ, जेल प्रसाशन द्वारा कैदी को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन कैदी ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक कैदी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गुरुग्राम नागरिक अस्पताल के शव ग्रह में रखा दिया है। अब कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Shivam