सडक़ दुघर्टना में घर के इकलौते चिराग की मौत, शादी समारोह से लौट रहा था युवक

11/28/2017 5:29:38 PM

भिवानी(अशोक भारद्वाज):भिवानी के लोहारु मार्ग में अाज उस समय हलचल मच गई। जब अचानक द्वारका निवासी बाइक चालक के अागे अवारा सांड अा गया और उसकी की सड़क दुर्घटाना में मौत हो गई वहीं बाइक पर पीछे बैठेा युवक अरविंद गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

मृतक के पिता कृष्ण ने बताया कि उनका बेटा मुकेश शादी समारोह से लौट रहा था तभी सडक़ हादसे में उसकी मौत हो गई। मुकेश उनका इकलौता पुत्र था। जबकि दुर्घटना में उनका दोस्त अरविंद गंभीर रुप से घायल हो गया है जिसका इलाज करवाया जा रहा है।