सोनीपत के पूर्व विधायक का देहांत, लंबी बीमारी से ग्रस्त थे देवराज दीवान

10/18/2020 5:07:16 PM

सोनीपत (पवन राठी): हरियाणा कांग्रेस के नेता व सोनीपत के पूर्व विधायक देवराज दीवान का रविवार को देहांत हो गया। देवराज ने सोनीपत के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। वे काफी लंबे समय से एक बड़ी बीमारी से लड़ रहे थे। कांग्रेस नेता देवराज दीवान सोनीपत विधानसभा सीट से 2 बार विधायक रहे चुके हैं।

Shivam