हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आया राज मिस्त्री, बुरी तरह झुलसा

7/25/2017 4:00:17 PM

सोनीपत (पवन राठी):सोनीपत के पटेल नगर में करंट लगने से एक राज मिस्त्री की मौत हो गई। दरअसल, अशोक नाम का राज मिस्त्री एक मकान का निर्माण कर रहा था लेकिन उसे किसी का फोन आ गया। उसे सुनने के लिए वह छत पर चला गया। लेकिन बदकिस्मती से छत के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तारों ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और वह पूरी तरह से झुलस गया फिर उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।  

इस हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। इस मामले की जांच कर रहे थाना सिविल लाइन एस.एच.ओ. अनिरुद्ध ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि पटेल नगर में राज़ मिस्त्री का काम करने वाले अशोक नाम के शख्स की करंट लगने से मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।