गोली लगने से रिटायर्ड फौजी की मौत, सीने को छलनी कर हुई आर-पार

5/21/2017 3:48:34 PM

पानीपत(अनिल कुमार):पानीपत में बंदूक साफ करते हए गोली चलने से रिटायर फौजी की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आज सुबह वेदप्रकाश अपने गांव घणसोली में अपनी बंदूक को साफ कर रहा था। उसी समय बंदूक से गोली चली अौर सीधे दिल के आर-पार हो गई।

वेदप्रकाश 1990 में फौज से रिटायर हुए थे अौर गांव में ही दूध की डेयरी चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। मृतक के 2 बेटे, बेटी अौर परिजन इस हादसे से सदमे में है। 

मौके पर पहुंचे उप पुलिस अधीक्षक नरेश अहलावत का कहना है कि वेद प्रकाश अपनी बंदूक को साफ कर रहे थे और गोली दिल के आर पार हो गई। जिससे उनकी मौके पर हो मौत हो गई। पुलिस ने मधुबन से टीम बुलाई है और यह घटना एक पूरी जांच का विषय है। पूरी जांच होने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है और बोर्ड का गठन कर मृतक का पोस्टमार्टम किया जाएगा।